Covid 19 : कोरोना के नए मामलों में से 74.15 मामले 10 राज्यों से, महाराष्ट्र से सर्वाधिक

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में से 74.15 फीसदी मामले महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और दिल्ली समेत कुल 10 राज्यों से हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

ALSO READ: बड़ी खबर, महाराष्ट्र के वसई में कोविड अस्पताल में आग, 13 मरीजों की मौत
 
उल्लेखनीय है कि देश में 1 दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।इन आंकड़ों के मुताबिक 1 दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई है।

 
मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि देश में सामने आए संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं। उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में लोगों को कोविड-19 की 13.83 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख