Hanuman Chalisa

Corona India Update: दिल्ली व 9 राज्यों से संक्रमण के 75 प्रतिशत मामले, सर्वाधिक महाराष्ट्र में

Webdunia
शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (14:52 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में दर्ज कोविड-19 के मामलों में 75.01 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं।
 
24 घंटे में 3,32,730 नए मामले दर्ज : मंत्रालय के शुक्रवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,62,63,695 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक रोजाना के मामले 67,013 दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तरप्रदेश में 34,254 मामले जबकि केरल में संक्रमण के 26,995 नए मामले दर्ज किए गए।

ALSO READ: कोरोना मामले में सुप्रीम कोर्ट में 27 अप्रैल को सुनवाई, हरीश साल्वे न्याय मित्र के पद से हटे
 
24 लाख से अधिक उपचाराधीन : भारत में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,28,616 है, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 14.93 प्रतिशत है। 1 दिन में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में रिकॉर्ड 1,37,188 मामलों की वृद्धि हुई है। भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या का 59.12 प्रतिशत मामला 5 राज्यों (महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और केरल) से है।
 
11 राज्यों में मामलों में इजाफा : मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली और 11 राज्यों (महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल) में संक्रमण के रोजाना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,93,279 मरीजों के ठीक होने के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,48,159 हो गई है।



ALSO READ: औरैया के कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक रमेश दिवाकर की मेरठ में मौत
 
मृत्युदर 1.15 प्रतिशत : स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्युदर 1.15 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से कुल 2,263 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मौत के नए मामलों में 81.79 प्रतिशत मामले दिल्ली और 9 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौत (568) हुई है। इसके बाद दिल्ली में 306 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

ALSO READ: साहस को सलाम, कोरोना मरीजों को फ्री में पहुंचा रहे हैं अस्पताल
 
13.54 करोड़ को लगा टीका : दूसरी ओर विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या 13.54 करोड़ को पार कर गई है। मंत्रालय ने बताया कि सुबह 7 बजे तक जारी अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 19,38,184 सत्रों में कुल 13,54,78,420 टीके की खुराक दी गई है। इनमें 92,42,364 स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई और 59,04,739 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अग्रिम मोर्चा के 1,17,31,959 कर्मियों को पहली खुराक दी गई और अग्रिम मोर्चा के 60,77,260 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 4,85,34,810 और 65,21,662 लोगों तथा 45 साल से अधिक उम्र के 4,55,64,330 और 19,01,296 लोगों को क्रमश: पहली और दूसरी खुराक दी गई।

 
मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक हुए टीकाकरण के तहत 59.08 प्रतिशत 8 राज्यों (महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और केरल) से हैं। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 97वें दिन (22 अप्रैल, 2021 को) 31,47,782 टीके की खुराक दी गई। गुरुवार को 28,683 सत्रों में कुल 19,25,873 लोगों को टीके की पहली खुराक और 12,21,909 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अयोध्या राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, अभिजीत मुहूर्त में फहराएंगे ध्वज

सीएम सोरेन बोले, झारखंड का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा भी और उड़ाएगा भी

उत्तर भारत के आसमान में इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख, क्या होगा दिल्ली समेत कई राज्यों में असर

एसआईआर को लेकर यूपी में छोटे कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख