ओडिशा में Covid के 8681 नए मामले, 14 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (14:59 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में 1 दिन में सर्वाधिक 8,681 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,194 हो गई जबकि और 14 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,043 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 4,948 पृथक केंद्रों और 3,733 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

ALSO READ: Data Story : अप्रैल में कोरोना का कोहराम : मात्र 30 दिन में 66 लाख मामले, 45000 से ज्यादा की मौत
 
उन्होंने बताया कि नए मामले राज्य के सभी 30 जिलों में दर्ज किए गए हैं। खुर्दा में सबसे अधिक 1,408 मामले आए। इसके बाद सुंदरगढ़ में 745, कटक में 570 और पुरी में 514 मामले आए। राज्य के 19 अन्य जिलों में 100 से अधिक मामले आए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कोविड-19 के 14 मरीजों की मौत के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है।

 
अधिकारी ने बताया कि कोरापुट और सुंदरगढ़ में 3-3 लोगों जबकि खुर्दा और रायगड में 2-2 लोगों और गंजम, कालाहांडी, नबरंगपुर और संबलपुर में 1-1 मरीज की मौत हुई। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 53 और मरीजों की अन्य बीमारियों के कारण मौत हो गई। ओडिशा में 61,698 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3,80,400 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। तटीय राज्य में 1 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली में मानसून का इंतजार

LIVE: शेफाली जरीवाला के निधन से फैंस स्तब्ध, कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम

Shefali Jariwala : नहीं रहीं शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन

ट्रंप ने कनाडा से व्यापार वार्ता रोकी, IT कंपनियों पर टैक्स बना वजह

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

अगला लेख