Publish Date: Fri, 30 Apr 2021 (13:32 IST)
Updated Date: Fri, 30 Apr 2021 (13:42 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे कुछ ही दिनों पहले कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे।
बताया जा रहा है कि आज सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले रोहित कोरोना संक्रमित भी हो गए थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साल 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था।