Hanuman Chalisa

मप्र में Corona virus संक्रमण से 8वीं मौत, इंदौर में आधे घंटे के अंतराल में 2 मरे

भाषा
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (14:19 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार सुबह 65 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष के दम तोड़ने के साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर 8 पर पहुंच गई है।
 

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से शहर के मोती तबेला इलाके में रहने वाले 54 वर्षीय पुरुष ने महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में आखिरी सांस ली। उसे 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज को पिछले 2 दिन से सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उसे पिछले 15 दिन से बुखार आ रहा था। हालांकि उसे सर्दी-खांसी की समस्या नहीं थी।
 
अधिकारी ने बताया कि मरीज ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आया था?  इससे पहले शहर के खजराना इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में गुरुवार सुबह ही आखिरी सांस ली।
ALSO READ: Corona Virus : स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर क्यों हुआ अनुशासन में जीरो
अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से दम तोड़ने वाली महिला मधुमेह और थायराइड से पहले ही पीड़ित थी। उसने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आई थी?  अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित दोनों मरीजों ने गुरुवार सुबह आधे घंटे के अंतराल में दम तोड़ा।
 
अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 98 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 75 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा जबलपुर के 8, उज्जैन के 6, भोपाल के 4 और शिवपुरी एवं ग्वालियर के 2-2 मरीजों और खरगोन के 1 मरीज में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले 8 मरीजों में इंदौर के 5, उज्जैन के 2 और खरगोन का 1 मरीज शामिल हैं। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

BJP का 4 राज्यों में बड़ा बदलाव, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला अध्यक्ष

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

अगला लेख