suvichar

9 मिनट लाइट ऑफ के दौरान हो सकता है ग्रिड फेल..!

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (16:28 IST)
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से 5 अप्रैल को 9 मिनट के लिए लाइट ऑफ कर लेने की अपील के मद्देनजर पश्चिम बंगाल विद्युत विभाग ने बिजली खपत में उतार-चढ़ाव के कारण ग्रिड के फेल होने की आशंका से बैकअप आपूर्ति व्यवस्था तैयार करने का निर्णय लिया है।

मोदी ने शुक्रवार को लोगों से कोरोना वायरस (Corona virus) को हराने के सामूहिक निश्चय को प्रकट करने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की लाइट ऑफ करके दीए, मोमबत्तियां और मोबाइल फोन जलाने की अपील की थी।

पश्चिम बंगाल के विद्युत मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा, मेरी अपने अधिकरियों एवं इंजीनियरों से बातचीत हुई थी। हमारा विभाग कल रात इस कार्यक्रम के मद्देनजर किसी किसी दिक्कत की स्थिति के लिए बैकअप पावर आपूर्ति श्रृंखला को तैयार रखने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो विद्युत तंत्र नेशनल ग्रिड से जुड़ा है और एक ही समय विद्युत खपत में विसंगति से फेल हो सकता है लेकिन हमारे पास बैकअप व्यवस्था है जिसे सक्रिय कर दिया गया जाएगा ताकि कोई मुश्किल न हो।

एक अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते ज्यादातर उद्योग, मिलें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं तथा बिजली की मांग बहुत घट गई है। उन्होंने कहा, हमारे पास पर्याप्त बिजली आपूर्ति है जो ग्रिड के ठप होने की स्थिति में बैकअप क्षमता के रूप में उपयोगी होगी।

बिजली मंत्रालय का खंडन : दूसरी ओर, सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद करने से बिजली ग्रिड की स्थिरता को लेकर जताई जा रही आशंका को खारिज किया है। मंत्रालय का कहना है कि यह अपील घरों में थोड़े समय के लिए रोशनी बंद करके दिए आदि की रोशनी करने के लिए है और ऐसे में बाकी कामों के लिए बिजली की खपत बनी रहेगी।
 
बिजली मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश की बिजली ग्रिड व्यवस्था मजबूत है और मांग में अंतर की स्थिति से निपटने के लिये पर्याप्त उपाय किए गए हैं। बिजली सचिव संजीव नंद सहाय ने प्रधानमंत्री की अपील के बारे में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों/बिजली सचिव को पत्र लिखा है।
 
इसमें कहा गया है कि नेशनल लोड डिस्पैच सेंटर ने उस दौरान ग्रिड के संतुलन के लिए उपाय किए हैं और वे इस बारे में रिजनल और राज्य लोड डिस्पैच सेंटरों को अलग से सूचना दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को देश के नाम अपने संदेश में पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद करने और दीया जलाकर, टार्च या मोबाइल से रोशनी करने की अपील की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख