Hanuman Chalisa

द्वितीय विश्वयुद्ध में सैनिक रहे 99 वर्षीय ब्राजीलियाई ने covid 19 को दी मात

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (09:51 IST)
ब्रासीलिया। ब्राजील में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सैनिक रहे 99 वर्षीय शख्स को कोविड-19 बीमारी से उबरने के बाद मंगलवार को अस्पताल से सैन्य सम्मान के साथ छुट्टी दी गई।
 
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अफ्रीका में ब्राजीलियाई तोपखाना फौज में सेवा देने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट एर्मांडो पिवेटा को बिगुल बजाते हुए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रासीलिया में आर्म्ड फोर्सेज अस्पताल से बाहर लाया गया।
ALSO READ: भारत ने ब्राजील-इसराइल को दिया Corona से निपटने में मदद का भरोसा
अस्पताल में 8 दिनों तक भर्ती रहने के बाद सेना की हरे रंग की टोपी पहने हुए जब वे बाहर निकले तो उन्होंने हवा में हाथ उठाकर अभिवादन किया। सेना ने एक बयान में कहा कि वे एक और युद्ध जीत गए, इस बार कोरोना वायरस के खिलाफ।
 
उन्हें अस्पताल से उस दिन छुट्टी दी गई, जब ब्राजील द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली में मोंटीज की लड़ाई के अपने सफल अभियान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील है, जहां अभी तक इस संक्रामक रोग से 1,532 लोग जान गंवा चुके हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख