Biodata Maker

पश्चिम बंगाल में Covishield की 2 खुराकों के बीच 12-16 हफ्तों का अंतराल लागू

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (17:05 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) ने कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के बीच कम से कम 12 हफ्तों या 84 दिनों का अंतराल रखना शनिवार से शुरू कर दिया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को वापस लौटना पड़ा। इससे पहले कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लेने के बीच छह से आठ हफ्तों का अंतराल था।

वरिष्ठ नागरिक समेत बड़ी संख्या में लोग दूसरा टीका लगाने के लिए दूर-दूर से कोविड टीकाकरण केंद्र आए थे, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा। अपने पति के साथ आईं अधेड़ उम्र की एक महिला ने कहा, हम नैहाटी से आए हैं। हमें पता नहीं था कि टीके लगाने के बीच अंतर बढ़ा दिया है और हमें यहां आने के बाद पता चला कि दूसरा टीका 84 दिनों के बाद लगाया जाएगा।

शहर में 42 दिन बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों में कई लोग कतारों में लगे रहे, लेकिन उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा था कि कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक 12-16 हफ्तों के अंतराल के बाद दी जाएगी, जो कि पहले छह-आठ हफ्तों के अंतराल पर दी जा रही थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

अगला लेख