Corona की दहशत, सामान खरीदने गया था, लोगों ने हमला कर दिया, गटर में गिरकर मौत

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (11:04 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में कोविड-19 रोगी होने के संदेह में 34 वर्षीय एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे वह गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह हुई थी, जब लॉकडाउन के बीच गणेश गुप्ता कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकला था। 
 
उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को सड़क पर गश्त करते देख उसने दूसरा रास्ता पकड़ लिया, जहां चलते समय उसके खांसने के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने कोविड-19 के मरीज होने के संदेह उस पर हमला कर दिया जिससे वह एक गटर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। 
 
खड़कपाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख