आचार्य विद्या सागर जी महाराज ने इंदौर के लोगों को दिया स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद

Webdunia
मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (20:01 IST)
इंदौर। विश्व विख्यात जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन मंगलवार को इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह ने  किए। उन्होंने इंदौर के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, निगमकर्मी, जन प्रतिनिधि और फील्ड में काम कर रहे उनके दलों, स्वयंसेवी और समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कोरोना से बचाव के लिए आशीर्वाद मांगा। 
 
दोनों ने आचार्यश्री से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन से हो रहे लाभ को देखते हुए नागरिकों से घरों में ही रहने का आशीर्वचन प्रदान करें। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने इंदौर शहर एवं इंदौर के रहवासियों के स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। 
 
आचार्य श्री ने कहा कि लॉकडाउन के लाभ को देखते हुए इन्दौरवासियों का घरों में ही रहना आवश्यक है। आचार्य श्री द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, राजस्व एवं अन्य समस्त शासकीय अमले द्वारा शहरवासियों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की गई तथा सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।
 
आचार्य श्री को सांसद लालवानी ने कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में विभिन्न कार्यों और प्रयासों से अवगत कराया। कलेक्टर  मनीष सिंह ने कोरोना मरीजों के हो रहे उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख