Dharma Sangrah

Lokdown तोड़ने पर 90000 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Webdunia
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (20:04 IST)
लखनऊ/चंडीगढ़। उत्तरप्रदेश और पंजाब की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 90000 के लगभग लोगों पर कार्रवाई की है। पंजाब में 8000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी सामान या दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे में ‘दवाई लेने बाहर आए हैं’ का बहाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, पंजाब पुलिस पर इन बहानों का कोई असर नहीं हो रहा और इसी का नतीजा हैं कि लॉकडाउन के क्रियान्वयन के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में अभी तक 8,269 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा 13,000 लोगों को कुछ घंटे के लिए हिरासत में भी रखा गया और करीब 3,600 वाहनों को भी जब्त किया गया।

इन मामलों में 5,672 प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 45,000 से अधिक पंजाब पुलिसकर्मी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर हैं।
 
पंजाब पुलिस के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक लोग अमृतसर जिले में 891, इसके बाद मोहाली में 559, तरनतारन में 534, फाजिल्का में 488 और होशियारपुर में 460 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

यूपी में 60 हजार से ज्यादा पर कार्रवाई : उत्तर प्रदेश पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 19,448 प्राथमिकी दर्ज कर 60,258 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि चालान के रूप 7.7 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के एक बयान से बदल गया बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

गुजरात में पेट्रोल की किल्लत की खबर झूठी! सरकार का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

LIVE : इजराइल का ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला

युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, नेतन्याहू बोले- ईरान पर हमले जारी रहेंगे, कोलंबिया में विमान हादसा

अगला लेख