Covid 19: राहतदायी खबर, 27 राज्यों और प्रदेशों में घटे सक्रिय मामले, महाराष्ट्र और केरल में हुआ सुधार

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (12:07 IST)
नई दिल्ली। देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़ शेष 27 राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है।
ALSO READ: कोरोनावायरस के खिलाफ बड़ी कामयाबीः नई वैक्सीन 95 फ़ीसदी लोगों पर असरदार
अंडमान और निकोबार में 5, दिल्ली में 158, लद्दाख में 22, मिजोरम में 8, नगालैंड में 93 और राजस्थान में 347 तथा सिक्किम में 9 और त्रिपुरा में कोरोना के 1 सक्रिय मामले में वृद्धि दर्ज की गई जबकि कोरोना सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र और केरल में कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं।
 
केंद्र‍ीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 29,163 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.74 लाख के पार पहुंच गई और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.90 लाख से अधिक हो गई है जबकि 449 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,30,519 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 12,077 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 4,53,401 रह गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग

अगला लेख