Hanuman Chalisa

J&K: लॉकडाउन लागू करवाने पहुंचे एडीसी ने महिला को छड़ी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (21:59 IST)
श्रीनगर। बारामूला जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी का बुधवार को एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वे कोरोनावायरस लॉकडाउन लागू करने के लिए एक छड़ी से महिलाओं समेत कई लोगों को कथित रूप से पीटते, उन पर चिल्लाते और उन्हें धमकाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के कारण बारामूला के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) मोहम्मद एहसान मीर की आलोचना होने के बाद उन्होंने माफी मांगी।

ALSO READ: Bombay High Court के निर्देश, लॉकडाउन के दौरान नेतागण प्रत्यक्ष समारोह आयोजित नहीं करें
 
मीर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम जब तक कुछ असाधारण नहीं करते, तब तक लोग समझते ही नहीं हैं। वीडियो में अधिकारी एक बुजुर्ग महिला पर चिल्लाते, उसे पीटते और उससे घर वापस जाने को कहते दिख रहे हैं। वह वीडियो में एक पुरुष को 2 बार पीटते और उसे पैर से मारते दिख भी रहे हैं। इसके बाद वे उनसे माफी मांगती एक अन्य महिला और एक अन्य व्यक्ति को छड़ी मारते दिख रहे हैं। एडीसी बाजार में एक परिसर का दरवाजा बंद करने की कोशिश कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को भी पीटते दिख रहे हैं।
 
ALSO READ: लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पप्पू यादव गिरफ्तार, 3 दिन पहले ही किया था बड़ा खुलासा
 
एडीसी के इस कदम की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है और लोग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता शेख खालिद जहांगीर ने ट्वीट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां गुंडों की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी आती है। मानवाधिकार का उल्लंघन करने के लिए अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वे लोगों को पीट नहीं सकते।
 
एक ट्विटर यूजर इनाम उल हक ने इस कदम को शर्मनाक बताया और मीर के खिलाफ उसी प्रकार कार्रवाई किए जाने की मांग की, जैसे कि पश्चिम त्रिपुरा जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार यादव के खिलाफ की गई थी। कोविड-19 संबंधी नियम लागू करने के लिए एक शादी को बाधित करने का यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था।
 
ALSO READ: दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन, 17 मई सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
 
मीर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। दरअसल, कल मंगलवार को एक खबर प्रसारित हुई थी कि बारामूला में कोई लॉकडाउन नहीं है इसलिए मैं लॉकडाउन लागू कराने के लिए सुबह 6 बजे आया। मेरे पास छड़ी नहीं, बल्कि मकई की फसल की डंडी थी। दुर्भाग्य की बात है कि इसका वीडियो बना लिया गया।

 
जब मीर से यह पूछा गया कि उन पर कानून को अपने हाथ में लेने का आरोप लगाया जा रहा है? तो उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं पीटा।  उन्होंने कहा कि मैंने डंडी केवल उठाई थी, लेकिन किसी को पीटा नहीं। मैंने केवल एक व्यक्ति को मारा, क्योंकि वह पुलिसकर्मी था और मैंने उससे कहा कि उसे लॉकडाउन में बाहर नहीं आना चाहिए था। मीर ने कहा कि यदि मैंने कोई ज्यादती की है तो मैं माफी मांगता हूं। मुझे लगता है कि जब तक हम कुछ असाधारण नहीं करते, लोग नहीं समझेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

अगला लेख