Dharma Sangrah

स्कूलों पर AIIMS की ताजा रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, 40% पॉजिटिव छात्र निकले एसिम्‍प्‍टोमेटिक, 73.5% हैं 12 साल से भी कम

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (13:24 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाडइलाइन के बाद से देश में करीब 10 राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। लेकिन कई राज्यों में स्कूल खुलते ही कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार और डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है।
 
बच्चों को स्कूल भेजा जाए या फिर नहीं इस चर्चा के बीच ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) की ताजा रिपोर्ट ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल खुलने के बाद से कई जगहों पर टीचर्स और स्‍टूडेंट्स के कोविड पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने की खबरें आई हैं। 
ALSO READ: World corona update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.86 करोड़ के पार, भारत में संक्रमण घटा
एम्स की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सभी पॉजिटिव मरीजों में से 40% एसिम्‍प्‍टोमेटिक थे। जबकि इन मरीजों में 73.5% बच्चे 12 साल से कम उम्र के थे। इस तरह के बच्चों में कोरोना का संक्रमण तो होता है, लेकिन वो दिखाई नहीं देता है। 
 
ऐसे में ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि कौनसा बच्चा कोरोना पॉजिटिव है और कौनसा नहीं। अभी तक गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाडइलाइन के बाद से देश में उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश सहित करीब 10 राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। 
 
एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हर 4 में से 3 कोरोना संक्रमित बच्चों में कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए जो दूसरे बच्चों के लिए काफी खतरनाक है। डॉक्टर्स का मानना है कि ये बच्चे बहुत की आसानी से किसी दूसरे को संक्रमित कर सकते हैं।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 94 प्रतिशत,सर्दी और दीपावली में रखें विशेष सावधानी
इस रिपोर्ट की पुष्टि इस बात से भी होती है कि आंध्रप्रदेश में स्कूल खुलने के बाद पिछले 3 दिनों में 262 विद्यार्थी और लगभग 160 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य में 2 नवंबर से कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए स्कूल शुरू हो गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख