Hanuman Chalisa

Corona Virus के कारण और बिगड़ी एयर इंडिया की माली हालत

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (17:52 IST)
मुंबई। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के प्रमुख राजीव बंसल ने कहा कि कोरोना वायरस ने कंपनी की पहले से खराब आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ दिया है। हालांकि, कंपनी किसी तरह से अपना परिचालन जारी रखे हुए है।

बंसल ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि महामारी के दौरान राहत व बचाव के लिए विशेष उड़ानें शुरू करने में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा, एयर इंडिया कोविड-19 महामारी शुरू होने के काफी पहले से ही खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही है। महामारी के त्रासद प्रभावों विशेषकर विमानन क्षेत्र पर पड़े असर ने कंपनी की माली हालत और खराब कर दी है। इसके बाद भी आपकी कंपनी ने परिचालन बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बंसल ने कर्मचारियों को याद दिलाया कि कंपनी हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से जूझने के लिए कंपनी कर्मचारियों को सुरक्षा व बचाव के सारे साधन मुहैया करा रही है।

उन्होंने कहा, बचाव के सारे उपाय करने के साथ ही कंपनी आपकी सुरक्षा के लिए पीपीई मुहैया करा रही है। इसके साथ ही एयर इंडिया दुनिया की उन चुनिंदा कंपनियों में से है, जो हजमत सूट व सुरक्षा के अन्य उपकरण अपने कर्मचारियों को मुहैया करा रही है।
 
कंपनी ने जनवरी में चीन के वुहान से फंसे लोगों को निकालने के लिए पहली उड़ान का परिचालन किया था। बंसल ने कहा कि कंपनी द्वारा किए गए सुरक्षा उपायों के चलते ही अभी तक उसके सिर्फ एक कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख