Biodata Maker

COVID-19 : दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार

Webdunia
रविवार, 25 अप्रैल 2021 (17:48 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के समय दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना महामारी के कारण देश इस वक्त मुश्किल समय से जूझ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है।

अक्षय कुमार दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। गौतम गंभीर कोरोना संक्रमित लोगों को फैबीफ्लू दवा नि:शुल्क बांट रहे हैं।

गौतम गंभीर की संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रही है। अक्षय कुमार ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। गौतम गंभीर ने अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया है। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, इस समय में हर मदद उम्मीद की एक किरण है।

गौतम गंभीर फाउंडेशन के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने के लिए शुक्रिया अक्षय कुमार। इससे जरूरतमंदों के लिए खाना, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी।

अक्षय कुमार ने भी गौतम के ट्वीट का रिप्लाई किया है। उन्होंने लिखा, ये सच में बहुत मुश्किल समय है। मुझे खुशी है कि मैं मदद कर सकता हूं। उम्मीद है कि हम जल्द ही इस समय से बाहर आएंगे। सुरक्षित रहिए।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार ने दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग से रचा इतिहास, चुनाव आयोग ने बताया आंकड़ा

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा ने लॉन्च किया जेजेएस 2025

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान

अगला लेख