Hanuman Chalisa

Lockdown : Amazon India देगी 50 हजार लोगों को नौकरी

Webdunia
शनिवार, 23 मई 2020 (01:02 IST)
बेंगलुरु/नई दिल्ली। ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन मांग में आई तेजी को पूरा करने के लिए अस्थाई तौर पर 50 हजार लोगों को नौकरी पर रखेगी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि ये नौकरियां वेयरहाउसिंग और डिलिवरी नेटवर्क आदि में दी जाएंगी।

कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में विभिन्न उत्पादों की ऑनलाइन मांग में तेजी आई है। इसी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए 50 हजार लोग अस्थाई तौर पर नियुक्त किए जाएंगे।

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के साथ ही संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को छोड़ बाकी देशभर में ई-वाणिज्य गतिविधियां सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगी हैं। यह इसलिए भी विशेष प्रासंगिक हो जाता है क्योंकि स्विगी, जोमैटो, शेययरचैट, ओला जैसी कई प्रौद्योगिकी आधारित कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में छंटनी की हैं।

अमेजन के उपभोक्ता संतुष्टि परिचालन उपाध्यक्ष (एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका) अखिल सक्सेना ने कहा, कोविड-19 महामारी से हमने एक चीज सीखी है कि अमेजन और ई-कॉमर्स अपने ग्राहकों, छोटे व्यवसायों और देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हमने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लिया है और इस कठिन समय में छोटे और अन्य व्यवसायों को हमारे ग्राहकों तक पहुंचाने में हमारी टीम जो काम कर रही है हमें उस पर गर्व है। हम पूरे भारत में ग्राहकों को उनकी जरूरत की हर चीज पाने में मदद करना जारी रखना चाहते हैं, ताकि वे आपस में सुरक्षित दूरी का पालन करते रहें।

इसके लिए, हम अपने भंडारण और डिलिवरी नेटवर्क में लगभग 50 हजार खास सत्र के सहायकों के लिए काम के अवसर निर्मित कर रहे हैं। इससे महामारी के दौरान यथासंभव संख्या में लोगों को काम मिलेगा और काम के लिए एक सुरक्षित माहौल भी मिलेगा।
कंपनी ने बयान में कहा कि इन अस्थाई नौकरियों में दिलचस्पी रखने वाले लोग 1800-208-9900 पर कॉल कर सकते हैं या सीजनलहायरिंगइंडिया@अमेजन डॉट कॉम पर ईमेल भेज सकते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख