अमेरिका का चीन पर गंभीर आरोप, कहा- वह कर रहा है पीपीई की जमाखोरी व कालाबाजारी

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (11:43 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिका के पास इस बात के सबूत हैं कि जनवरी और फरवरी में चीन ने 18 गुना अधिक मास्क और निजी सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) मंगाए थे जिसे अब वह ऊंची दरों पर बेच रहा है। 
ALSO READ: दुनियाभर में Lockdown में आंशिक ढील, अमेरिका में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ी
व्हाइट हाउस व्यापार एवं उत्पादन निदेशक पीटर नवारो ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत और ब्राजील समेत कई देशों के पास पर्याप्त पीपीई नहीं है, क्योंकि बीजिंग उनकी जमाखोरी कर रहा है। नवारो ने एक साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस से कहा कि चीन ने वायरस की जानकारी छिपाते हुए पूरी दुनिया से सभी निजी सुरक्षात्मक उपकरणों को जमा करके रख लिया।
 
उन्होंने कहा कि मेरे पास सीधे चीन सरकार के सीमा शुल्क संघ से साक्ष्य हैं, जो दिखाते हैं कि जनवरी और फरवरी के महीने में उन्होंने 18 गुना अधिक मास्क खरीदे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास 2 अरब से ज्यादा मास्क थे। उन्होंने चश्मे और दस्तानों दोनों के अपने खर्च को बढ़ा दिया।
ALSO READ: अमेरिका के हिंदी यूएसए ग्रुप ने बनाए पुलिस के लिए हैंडमेड मास्क,पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिया धन्यवाद
नवारो के मुताबिक यूरोप, भारत, ब्राजील और अन्य देशों के पास पर्याप्त पीपीई नहीं है, क्योंकि चीन इसकी जमाखोरी कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि चीन न सिर्फ इसकी जमाखोरी कर रहा है बल्कि इसे ऊंची कीमतों पर भी बेच रहा है। वह दुनिया को इसी निर्लज्जता से अत्यधिक कीमतों पर वापस बेच रहा है।
 
नवारो ने कहा कि ऐसी बातों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि कोई भी देश, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का हिस्सा होने का दावा करता है, उसके लिए इस तरह से बर्ताव करना ठीक नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख