Hanuman Chalisa

COVID-19 in America : अमेरिका में Corona संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार, बड़े पैमाने पर शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

Webdunia
शनिवार, 2 जनवरी 2021 (08:45 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है।देश में फाइजर और मार्डना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या दो करोड़ को पार कर 2,01,02,567 हो गई है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक इसके कारण 3,47,542 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में सर्वाधिक 23 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि टेक्सास (17.7 लाख), फ्लोरिडा (13.2 लाख), न्यूयॉर्क (979,000) और इलिनॉयस में 963,000 लोग संक्रमित हुए हैं।मृतकों की संख्या के हिसाब से अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 38,155 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 19,160 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 26,093 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 28,253 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 21,673 लोगों की जान गई है।

इसके अलावा इलिनॉयस में 17,978, मिशीगन में 13,018, मैसाचुसेट्स में 12,423 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 16,155 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो और फ्लोरिडा प्रांत में ब्रिटेन में हाल में पाए गए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

कोरोनावायरस का यह नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। देश में फाइजर और मार्डना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव में राहुल गांधी की होगी एंट्री, कर्नाटक शिफ्ट किए गए कांग्रेस विधायकों से हो सकती है मुलाकात!

UP Police Exam में अफरा-तफरी: ट्रेन में खिड़कियों से घुसे अभ्यर्थी, स्टेशनों पर उमड़ी लाखों की भीड़

इंडिया गठबंधन को अखिलेश यादव की नसीहत, कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

वडोदरावासियों की बढ़ेगी चिंता, आजवा सरोवर में जलस्तर घटने से अगले 30 दिनों तक पानी की कटौती, लोगों से सहयोग की अपील

मां के आंसूओं को थामने राष्‍ट्रपति को तोड़ना पड़ा प्रोटोकाल, शहीद बेटे का कीर्ति चक्र लेते ही फूटफूट कर रोईं मां, मुर्मू ने लगाया गले

अगला लेख