Corona virus : अमेरिका ने पाकिस्तान में फंसे अपने 294 नागरिकों को निकाला

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (16:36 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने फंसे हुए अमेरिकी नागरिकों को निकाले जाने के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध में ढील दी, जिसके बाद अमेरिकी निजी विमान के जरिए 9 अमेरिकी राजनयिकों समेत 294 लोगों को निकाला गया।

पाकिस्तान ने कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी को काबू करने के मकसद से गत 21 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी। इसके कारण देशभर में करीब 2,708 लोग प्रभावित हुए।

डॉन की खबर के मुताबिक, शुक्रवार को विशेष विमान सबसे पहले कराची हवाई अड्डे पर उतरा और फिर इस्लामाबाद गया। कराची से विमान में 119 अमेरिकी नागरिक जबकि इस्लामाबाद से नौ राजनयिक समेत कुल 175 अमेरिकी सवार हुए।

दोनों हवाई अड्डों पर यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच करने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। इन सभी की स्क्रीनिंग की गई जबकि सामान को भी संक्रमणमुक्त किया गया।

इससे पहले 22 मार्च को इस्लामाबाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास के कई कर्मचारी निजी कंपनी के विमान से अमेरिका लौट गए थे।

इस सबके बीच तुर्की के इस्तांबुल में फंसे करीब 195 पाकिस्तानी नागरिक भी पाकिस्तानी विमान से शुक्रवार रात को इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख