Hanuman Chalisa

बिडेन करेंगे 100 दिन मास्क पहनने की अपील

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (13:47 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद वे सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के इस कदम को उल्लेखनीय माना जा रहा है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए मास्क पहनने के उपाय को कभी कारगर नहीं माना।

कई लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क पहनना इस महामारी पर काबू पाने का बेहद कारगर तरीका है। संक्रमण से अमेरिका में 2,75,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिडेन मास्क पहनने के मुखर समर्थक रहे हैं और उन्होंने इसे देशभक्ति जताने का एक तरीका बताया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी बिडेन ने इसका बढ़-चढ़कर समर्थन किया।

‘सीएनएन’ के जैक टैपर से बात करते हुए बिडेन ने कहा कि वह अगले साल 20 जनवरी को पद संभालने के समय अमेरिका के लोगों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा, कार्यभार संभालने के पहले दिन मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे 100 दिनों तक मास्क पहनें।

बिडेन ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुझे लगता है कि इस पर जोर देना जरूरी है।बिडेन ने कहा कि वह अपने प्रशासन में डॉ. फॉसी को भी पद पर बने रहने के लिए कहेंगे। फॉसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शंस डिजीजेज के निदेशक हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख