Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस से लड़ने को रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू करेगा अमेरिका

Webdunia
गुरुवार, 19 मार्च 2020 (07:58 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन रक्षा उत्पादन अधिनियम लागू करेगा। इस कदम के जरिए कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के लिए मास्क और दस्ताने समेत प्रमुख चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों के घरेलू निर्माण में तेजी आएगी।
ALSO READ: Corona Virus को लेकर आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित PM मोदी
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 6,500 के पार चली गई है जबकि 115 लोगों की जान जा चुकी है। कोरिया से युद्ध शुरू होने पर 1950 में इस अधिनियम को कांग्रेस ने पारित किया था। इसके तहत राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित औद्योगिक उत्पादन को बढ़ाने का आदेश दे सकते हैं।
 
कुआलालंपुर में फंसे 405 भारतीयों को निकाला : कुआलालंपुर से मिले समाचारों के अनुसार भारत ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे 405 नागरिकों को निकाल लिया है। इनमें कई छात्र भी शामिल हैं। कुआलालंपुर में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
भारत सरकार ने मंगलवार को दिल्ली और विशाखापट्टनम में एयर एशिया की उड़ानों को फंसे हुए भारतीयों की मदद की मंजूरी दे दी थी।
ALSO READ: Corona virus : भारत में 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक
उच्चायोग ने ट्वीट किया कि विशेष विमानों के जरिए 405 भारतीयों को कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली और विशाखापट्टनम ले जाने के लिए एयर एशिया का शुक्रिया। कुआलालंपुर में स्थित उच्चायोग के अधिकारियों का भी शुक्रिया जो कल से इसे सफल बनाने का अथक प्रयास कर रहा था।
 
गौरतलब है कि भारत सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन्स और मलेशिया समेत विभिन्न देशों से आने वाली उड़ानों पर सोमवार को पाबंदी लगा दी थी, तब से ये भारतीय कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख