प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने Amitabh Bachchan, प्लेन से भेजा घर, क्या बोले कामगार

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (22:12 IST)
प्रयागराज/मुंबई। लॉकडाउन में संकट का सामना करने के बाद मुफ्त में हवाई यात्रा कर बुधवार को यहां पहुंचे प्रवासी कामगारों ने खुशी जताते हुए कहा कि इतने समय बाद घर आकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने इसके लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को ह्रदय से धन्यवाद भी दिया।
 
मुंबई के वर्ली में दुकान चलाने वाले मुकेश मधेशिया ने पीटीआई को बताया कि कोरोना काल में दुकान-धंधा सब बंद होने से हर ओर निराशा ही दिखाई दे रही थी। फिर एक दिन मेरे एक खास दोस्त ने इस यात्रा के बारे में जानकारी दी। 
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद हमने हाजी अली दरगाह की संस्था से संपर्क किया और फार्म भरा। टिकट आने पर विश्वास ही नहीं हुआ कि हम हवाई जहाज से अपने गांव जा रहे हैं। अब हम यहां पहुंच गए हैं और अब आजमगढ़ जाएंगे। अमिताभ बच्चन को हम धन्यवाद देते हैं, जिनकी मदद से हम यहां आ गए।

इंडिगो के विमान एयरबस-320 से यात्रा कर प्रयागराज हवाईअड्डा पर उतरे गुलाम हसन ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी हवाई यात्रा नहीं की। मुंबई के हाजी अली इलाके में सिलाई का काम करने वाले हसन ने भावुक होकर कहा कि करीब 8 महीने बाद हम अपने गांव लौट रहे हैं।

लॉकडाउन में रोजी-रोटी की चिंता सता रही थी और गांव की याद आ रही थी। मूल रूप से प्रयागराज के कोरांव के निवासी हसन ने कहा कि एक बार तो पैदल ही गांव के लिए चलने का मन हुआ, लेकिन पड़ोसियों ने सब्र करने को कहा।

इसी बीच अमिताभ बच्चन द्वारा शुरू की जाने वाली इस यात्रा के बारे में पता चला और हमने भी आवेदन कर दिया। बाकी हम आपके सामने हैं। हम अमिताभजी के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं। 
 
मुंबई में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 700 लोगों को उत्तरप्रदेश पहुंचाने के लिए बुधवार को चार विशेष उड़ानों की व्यवस्था की। 
 
सूत्रों ने बताया कि बच्चन के निर्देश पर उनके करीबी सहयोगी राजेश यादव ने उड़ानों की व्यवस्था की। यादव बच्चन की होम प्रोडक्शन कंपनी एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने बुधवार सुबह प्रवासी मजदूरों को मुंबई से इलाहाबाद, गोरखपुर और वाराणसी पहुंचाने के लिए उड़ानों की व्यवस्था की। प्रत्येक विमान में 180 यात्री थे। गुरुवार को दो और उड़ानों का परिचालन होगा।
 
बच्चन की ओर से यादव ने हाल में 300 यात्रियों के साथ 10 बसों को रवाना किया था। एक बयान में कहा गया कि माहिम और हाजी अली दरगाह के साथ भागीदारी से इन लोगों को पहुंचाया गया।
 
मुंबई के कुर्ला में जेंट्स पार्लर चलाने वाले मोइनुद्दीन सलमानी ने बताया कि हमारी इस यात्रा में खाने-पीने हर तरह का इंतजाम था और हमें किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं हुई। लॉकडाउन के मुश्किल दिनों को याद करता हूं तो लगता है कि अल्लाह अपने नेक बंदों को मदद के लिए जरूर भेजता है। विमान यात्रा कर प्रयागराज पहुंची श्रृंखला ने खुशी जताते हुए कहा कि इतने महीनों बाद घर पहुंचने पर बहुत अच्छा लगा रहा है।
 
प्रयागराज हवाई अड्डा के निदेशक सुनील यादव ने बताया कि इस विमान से 180 यात्री यहां पहुंचे। यह इंडिगो की अतिरिक्त उड़ान है जो यहां शाम 4 बजे पहुंची। गुरुवार को भी मुंबई से यहां के लिए एक अतिरिक्त उड़ान प्रस्तावित है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख