Corona virus : दिल्ली में रोहिणी जेल का सहायक अधीक्षक कोविड 19 से संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2020 (14:21 IST)
नई दिल्ली। रोहिणी जेल में सहायक अधीक्षक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 5 दिन पहले इस जेल के 15 कैदी संक्रमित पाए गए थे। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि करीब 34 दिन पहले अधिकारी को उच्च मधुमेह और गले में सूजन थी जिसके बाद उन्हें घर पर रहने और आराम करने के लिए कहा गया।
ALSO READ: दिल्ली में गाइडलाइन जारी, Lockdown 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
उन्होंने बताया कि अधिकारी कोरोना वायरस की जांच के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल गए और मंगलवार को जांच रिपोर्ट में वे संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि जेल सहायक अधीक्षक तिहाड़ आवासीय परिसर में रहते हैं और उनके परिवार के सदस्यों को पृथक कर दिया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि उनके आवास के नजदीक रहने वाले जेल कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए अपने घरों में रहने और खुद को पृथक रखने के निर्देश दिए जाएंगे। 6 मई को रोहिणी जेल के 15 कैदी और 1 प्रमुख वार्डन कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख