Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में 'आयुष कवच कोविड' ऐप हुआ लांच...

अवनीश कुमार
बुधवार, 6 मई 2020 (13:58 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर राज्य के आयुष विभाग द्वारा विकसित 'आयुष कवच-कोविड' ऐप का शुभारंभ किया।आयुष कवच-कोविड' ऐप का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के खिलाफ जंग में दुनिया भारत की ओर आशा से देख रही है।

आयुर्वेद और भारत की प्राचीन परम्पराओं में इस प्रकार के किसी भी वायरस से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से सम्बन्धित अनेक तथ्य उपलब्ध हैं।आयुर्वेद चिकित्सा की ऐसी प्रणाली है,जिसमें बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद में मौजूद जड़ी-बूटियों से जुड़़ी जानकारियों और चिकित्सा पद्धति की जानकारी 'आयुष कवच-कोविड' ऐप पर सरल भाषा में उपलब्ध कराकर लोगों के लिए इसे उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है।

जनता के उपयोग के लिए इस प्रकार के एक ऐप की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी।आज इस ऐप के लांच होने पर अब लोगों को योग तथा आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के नुस्खों की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।लोग इसके उपयोग से लाभान्वित होंगे और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के प्रयोग से अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को परास्त करेंगे।

इस दौरान आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी,मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी,प्रमुख सचिव आयुष प्रशान्त त्रिवेदी,सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

पुणे में जहरीली शराब का कहर: तड़प-तड़प कर 13 लोगों ने गंवाई जान; आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान की दुविधा: अब्राहम अकॉर्ड्स से जुड़े या दूर रहे?

LIVE: पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 की मौत

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

100 साल पहले ही अमेरिका की सड़कों पर दौड़ रही थीं इलेक्ट्रिक कारें (EV), कैसे गायब हो गईं? चौंकाने वाला सच

अगला लेख