Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुरी खबर... जहाज पर सवार 2 भारतीयों को कोरोना वायरस

Advertiesment
हमें फॉलो करें corona virus
, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (12:38 IST)
नई दिल्ली। जापान के योकोहामा में एक समुद्री जहाज पर सवार दो भारतीय कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। 
 
जानकारी के मुताबिक योकोहामा में डायमंड प्रिंसेज जहाज पर सवार दो भारतीय कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इस जहाज पर सवार कुल 54 लोग कोरोना वायरस का शिकार हैं। इन सभी को अलग रखा गया है। 
 
विदेश मंत्री जयशंकर ने भी 2 भारतीयों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हम जापान सरकार के संपर्क में हैं।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी सरकार को दी है, जिसकी विदेश मंत्रालय ने आज पुष्टि की है। क्रूज पर 3711 लोग सवार हैं, इनमें 1387 भारतीय हैं। जिन दो भारतीयों को कोरोना वायरस है, वे चालक दल के सदस्य हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैंसी कोनिए की संलिप्तता वाला वांछित सट्टेबाज संजीव चावला ब्रिटेन से प्रत्यर्पित