Hanuman Chalisa

बाइडन प्रशासन के निर्णय से किराएदारों को मिली राहत, 3 अक्टूबर तक घर से निकाले जाने पर रोक

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (10:54 IST)
प्रमुख बिंदु
वॉशिंगटन। अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने राष्ट्रव्यापी निष्कासन पर नई रोक लगाई है, जो 3 अक्टूबर तक लागू रहेगी। यह राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन की उन आलोचनाओं को दूर करने की कवायद का हिस्सा है कि वह महामारी के वक्त किराएदारों को घरों से निकाले जाने दे रही है।
 
मंगलवार को जारी नई रोक से लाखों किराएदारों को मदद मिल सकती है, क्योंकि कोरोनावायरस का डेल्टा स्वरूप फैल रहा है और राज्यों की संघीय किराया सहायता जारी करने की गति धीमी है। दरअसल अमेरिका अपने उन किराएदारों को धन मुहैया कराता है, जो किराया देने में असमर्थ होते हैं तथा यह निधि मकान मालिकों को दी जाती है।

ALSO READ: बाइडन बोले, भारत जैसे देशों को खुद Vaccine उत्पादन में सक्षम बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका
 
बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंगलवार दोपहर को बेदखली पर नए प्रतिबंध की घोषणा नहीं की और इसकी जिम्मेदारी सीडीसी पर डाल दी। बाइडन ने पत्रकारों से कहा कि मुझे उम्मीद है कि नई रोक लगने जा रही है। इस रोक से उदारवादी डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ गतिरोध को दूर करने में मदद मिल सकती है, जो राष्ट्रपति से किराएदारों को उनके घरों में ही रहने देने के लिए शासकीय कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
 
अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि यह अत्यधिक राहत का दिन है तथा अमेरिका में अंसख्य परिवारों की बेदखली और सड़कों पर निकाले जाने का डर खत्म हो गया है। मदद हो गई है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि संघीय सरकार ने किराएदारों को उनके घरों में रहने देने के लिए 46.5 अरब डॉलर दिए हैं। उसने लेकिन राज्यों एवं शहरों पर 'धीमी कार्रवाई' करने का आरोप लगाया है जो इस सहायता राशि को उन किराएदारों तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं जिनकी आजीविका के साधन वैश्विक महामारी के कारण छिन गए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख