shiv chalisa

नीतीश कुमार और CMO के 14 कर्मचारियों की Covid-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव

Webdunia
रविवार, 5 जुलाई 2020 (07:20 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के 14 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई।
 
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों की जांच की गई थी जिनमें से एक कर्मचारी में कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया है।
 
बिहार विधानपरिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायणसिंह में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की जांच के लिए शनिवार को अपने नमूने भेजे थे।

कुमार ने 1 जुलाई को एक आधिकारिक कार्यक्रम में सिंह के साथ मंच साझा किया था। कुमार और 15 कर्मचारियों के नमूने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूयट ऑफ मेडिकल साइंसेज भेजे गए थे।
 
अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कुल 16 नमूनों में से मुख्यमंत्री और सीएमओ के 14 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख