Hanuman Chalisa

COVID-19 in Bihar : बिहार में मिले 1531 नए Corona संक्रमित, रिकवरी दर बढ़कर हुई 91.16 प्रतिशत

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (01:34 IST)
पटना। बिहार (Bihar) में पिछले चौबीस घंटे के अंदर 1531 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित (Infected) की पुष्टि हुई है, वहीं 1724 लोगों के ठीक होने से संक्रमण (infection) से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 91.16 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 7 हजार 970 सैंपल की जांच की गई है और इस तरह राज्‍य में अब तक कुल 52 लाख 2209 सैंपल की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अद्यतन जानकारी साझा करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में 1531 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 1724 लोग स्वस्थ हुए हैं।

वर्तमान में बिहार में कोरोना के 13526 एक्टिव मरीज हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या एक लाख 48 हजार 257 हो गई है। इस तरह संक्रमण के बाद स्वस्थ होने की दर बढ़कर 91.16 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक लाख सात हजार 970 सैंपल की जांच की गई है और इस तरह बिहार में अब तक कुल 52 लाख 2209 सैंपल की जांच हो चुकी है।

सूचना सचिव कुमार ने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार पूरे तौर पर सजग है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन पर भी सरकार का विशेष ध्यान है और लॉकडाउन की अवधि से लेकर अभी तक पांच लाख 60 हजार 493 योजनाओं के अंतर्गत 15 करोड़ 36 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 के शिकार 12 लोगों की मौत होने से राज्य में अब तक ऐसे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 848 हो गई है। इस दौरान पटना जिले में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक चार लोगों ने जान गंवाई है, जिससे यहां अब तक कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। इसी तरह औरंगाबाद और भोजपुर में दो-दो तथा बक्सर, समस्तीपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

अगला लेख