Hanuman Chalisa

Corona महामारी को लेकर बिल गेट्‍स की चेतावनी, घातक वायरस से और बुरे हो सकते हैं अगले 4 से 6 महीने

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (08:29 IST)
वॉशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने रविवार को आगाह किया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के दौर में अगले 4 से 6 महीने बहुत बुरे हो सकते हैं। गेट्स की संस्था कोविड-19 टीका विकसित करने और उनकी आपूर्ति के प्रयासों में हिस्सा ले रही है।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष गेट्स ने सीएनएन से कहा, महामारी के दौरान अगले चार से छह महीने बहुत बुरे हो सकते हैं। आईएचएमई (इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड एवेल्यूएशन) का अनुमान बताता है कि और दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत होगी। अगर हम मास्क पहनने, भौतिक दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन करें तो इन संभावित मौतों में से ज्यादातर को रोका जा सकता है।

गेट्स ने कहा हालिया हफ्तों में अमेरिका में संक्रमण, मौत और अस्पताल में भर्ती होने के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं।मुझे लगता है कि  अमेरिका इन हालात से निपटने में अच्छा काम करेगा।

गेट्स ने 2015 में ऐसी महामारी की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर, जब मैंने 2015 में भविष्यवाणी की थी, तब मैंने मृतकों की संख्या अधिक रहने की आशंका पर बात की थी। लिहाजा, यह वायरस जितना घातक अभी है, उससे भी अधिक जानलेवा हो सकता है।

उन्होंने कहा, अभी हमने बहुत बुरा दौर नहीं देखा है। जिस बात ने मुझे आश्चर्यचकित किया वह अमेरिका और दुनियाभर में पड़ा आर्थिक प्रभाव था, जो उससे भी बड़ा था, जिसका अनुमान मैंने पांच साल पहले लगाया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख