Hanuman Chalisa

UP में भाजपा विधायक ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकाल, एफआईआर हुई दर्ज

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (13:23 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की पुरकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद उतवल और उनके 27 समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद की गई जिसमें मेघना चंदन गांव में उनकी जनसभा के दौरान ‘खिचड़ी’ वितरण होता दिख रहा है।

पुरकाजी पुलिस थाने के उप निरीक्षक लोकेश सिंह ने कहा कि विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं), आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शनिवार शाम को मामला दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के डिजिटल और ऑनलाइन तरीकों पर जोर देते हुए पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 चिंताओं के मद्देनजर भौतिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख