साक्षी महाराज को 'जबरिया' क्वारंटाइन किया, झारखंड सरकार पर भड़के

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (19:20 IST)
गिरिडीह (झारखंड)। उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह जिला प्रशासन ने शनिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेज दिया।
 
गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि सांसद साक्षी महाराज शनिवार को रेलमार्ग से धनबाद आए थे। शहर के शांति भवन में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रशासन को बिना सूचना दिए ही शनिवार को सड़क मार्ग से वापस जा रहे थे। इसकी सूचना पाकर क्षेत्र की एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें रोका और राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया। 
ALSO READ: UP Corona Update : उत्तरप्रदेश में 5684 नए Corona मामले, मृतक संख्‍या हुई 3356
सिन्हा ने बताया कि सांसद ने पूर्वानुमति के बिना झारखंड की यात्रा की, लेकिन यदि वह चाहें तो छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि मैं पूर्व में सूचना देकर अपनी बीमार माता को देखने आया था। यदि प्रशासन ने मुझे झारखंड आने पर पृथकवास में जाने के बारे में सूचना दी होती तो मैं यहां नहीं आता।
 
खुद को रोके जाने पर आपत्ति जताते हुए साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से बातचीत की। उन्होंने 
गिरिडीह के उपायुक्त सिन्हा से भी बात की। फिलहाल साक्षी महाराज को शांति भवन आश्रम, गिरिडीह में रखा गया है।
ALSO READ: सावधान! बिना लक्षणों वाले बच्चे भी फैला सकते हैं कोरोनावायरस
साक्षी महाराज ने प्रशासन के इस कदम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दो घंटे के लिए कोई यदि झारखंड की सीमा में आता है तो उसे जबरन पृथकवास में भेज दिया जाएगा, यह कहां का न्याय है?
 
 
उन्होंने कहा कि मैं सांसद हूं और झारखंड भारत का ही अंग है। क्या मैं अपनी बुजुर्ग मां से मिलने नहीं आ सकता हूं। यह मेरा आश्रम है। कल संसद की स्थाई समिति की बैठक में मुझे शामिल होना है और यहां जबरन मुझे पृथकवास में भेजा जा रहा है। यह बहुत ही शर्मनाक है।
ALSO READ: IPL 2020 : CSK पर कोरोना का कहर, दीपक चाहर पाए गए पॉजिटिव!
उन्होंने आरोप लगाया कि अभी बुधवार को लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप रांची आए थे और यहां लालू यादव से 
मिलकर सड़क मार्ग से पटना चले गए। उनके खिलाफ प्रशासन मौन रहा और मुझे इस तरह परेशान किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से राजनीतिक विद्वेष के चलते किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख