Hanuman Chalisa

Omicron का खौफ, मुंबई में नहीं मनेगा न्यू ईयर का जश्न, धारा 144 लागू

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (11:38 IST)
मुंबई। कोरोनावयरस के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन स्वरूप के बढ़ते खतरे के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर में किसी भी बंद या खुले स्थान पर नववर्ष के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित करने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ALSO READ: Maharashtra Night Curfew : ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच आज से लगा नाइट कर्फ्यू, सरकार ने जारी की ये सख्त गाइडलाइंस
 
मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शुक्रवार देर शाम इस आशय का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि नववर्ष के अवसर पर बीएमसी अधिकार क्षेत्र में किसी भी खुले या बंद क्षेत्र पर लोगों के एकत्र होने या समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा।

ALSO READ: देश में ओमिक्रॉन के 415 नए मामले, 140 करोड़ से ज्यादा को मिली कोरोना वैक्सीन की डोज
 
यह आदेश 25 दिसंबर की मध्यरात्रि से प्रभावी होकर अगला आदेश आने तक लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि यह सभी होटल, बार, रेस्तरां और निजी मालिकाना हक वाले ऐसे सभी स्थानों पर लागू होगा जिनका इस्तेमाल इस प्रकार के समारोहों के लिए किया जा सकता है।
 
महाराष्ट्र सरकार ने भी रात्रि 9 से सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक लोगों के जमा होने पर शुक्रवार को रोक लगा दी। राज्य में शुक्रवार को कोरोनावयरस संक्रमण के 1,410 मामले सामने आए थे। इनमें 20 ओमिक्रॉन के मामले थे।
 
इससे पहले बीएमसी ने शुक्रवार को एक अलग आदेश में कहा था कि दुबई से मुंबई लौटने वाले लोगों को 7 दिन के लिए अपने घर में क्वारंटाइन में रहना होगा। बीएमसी ने कहा है कि जो यात्री महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहते हैं, वे दुबई से आने पर मुंबई छोड़ सकेंगे, लेकिन उनके परिवहन की व्यवस्था जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख