बड़ी खबर, मुंबई में नेताओं और स्वास्थ्यकर्मियों को लगा वैक्सीन का बूस्टर डोज

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (09:43 IST)
मुंबई। एक तरफ देश में करोड़ों लोगों कोरोनावायरस का पहला टीका भी नहीं लगा है वहीं मुंबई में नेताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन का बूस्टर डोज भी लगवा लिया है।
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ नेताओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड-19 वैक्सीन का तीसरा डोज हासिल कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में Co-win पर रजिस्ट्रेशन या अलग नंबर का इस्तेमाल कर तीसरा डोज हासिल किया।
 
इस सूची में ऐसे डॉक्टर शामिल है, जिन्होंने फरवरी तक दोनों डोज हासिल कर लिए थे और जांच में एंटीबॉडीज के स्तर में कमी मिली। इसके अलावा एक युवा राजनेता, उनकी पत्नी और स्टाफ के सदस्यों ने बूस्टर डोज ले लिया है। 
 
अमेरिका में शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकार डॉक्टर एंथनी फाउची भी तीसरे डोज का समर्थन कर चुके हैं। हालांकि WHO तीसरे डोज को लेकर कई देशों पर सवाल उठा चुका है। उसका कहना है कि बूस्टर डोज से पहले गरीब देशों के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख