Hanuman Chalisa

COVID-19 : ब्रिटेन ने विदेशी डॉक्टरों और नर्सों की वीजा अवधि बढ़ाई

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (02:00 IST)
लंदन। ब्रिटेन सरकार ने भारत समेत ऐसे सभी विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिनके वीजा की अवधि 31 मार्च 2021 के पहले खत्म हो रही है।

सरकार ने इस संबंध में पूर्व में भी घोषणा की थी और कहा था कि स्वास्थ्य क्षेत्र के ऐसे पेशेवर, जिनके वीजा की अवधि इस साल मार्च और अक्टूबर के बीच खत्म हो रही है, उसकी अवधि बढ़ाई जाएगी। इस फैसले से 6000 से ज्यादा डॉक्टरों, नर्सों अन्य चिकित्साकर्मियों को लाभ मिलेगा।

ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा, हम कोरोनावायरस से मुकाबले में ब्रिटेन में विदेश के स्वास्थ्य पेशेवरों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हैं। इस कठिन समय में उनके कार्यों के कारण हम उनके वीजा की अवधि को 12 महीने के लिए विस्तारित कर रहे हैं।

पटेल ने कहा, हमारा अनुमान है कि इससे अग्रिम मोर्चे पर कार्य में जुटे 6000 लोगों को फायदा होगा और उनके परिवार वालों के भी हम शुक्रगुजार हैं।

गृहमंत्री ने कहा, वीजा अवधि विस्तार का लाभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और स्वतंत्र तौर पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों तथा चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वालों कर्मियों को मिलेगा। वीजा पर किसी तरह का शुल्क भी नहीं लगेगा। इसका फायदा लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को आवेदन देना होगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

अगला लेख