Hanuman Chalisa

Fact Check: Social Media पर धड़ल्ले से वायरल हो रही कोरोना से बचाव की दवाई? जानिए पूरा सच

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (17:07 IST)
सोशल मीडिया सूचनाओं का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। यहां पर हर एक बात सच की तरह फैल जाती है वो भी बिना किसी सत्यापन के। जी हां, अगर आप झूठ को भी सच बोलेंगे यूजर्स उसे भी सच मानेंगे। जब तक कोई उन्हें सच से अवगत नहीं करा दिया जाता। हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो कोरोना काल में घातक भी हो सकता है।

क्या वायरल हो रहा?
सोशल मीडिया वायरल पोस्ट में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होम्योपैथिक मेडिसिन लिखी गई है। वायरल पोस्ट में बताया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से कैसे बचें और यदि संक्रमित है तो कौन -सी दवाई लें, कितने समय के अंतराल से उसे लें। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह दवाई लेने के बाद कई मरीज ठीक भी हुए है।

क्या है सच्चाई?
जब इस वायरल पोस्ट को लेकर होम्योपैथी डॉक्टर कपि‍ल दीक्षित से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह वायरल पोस्ट गलत है। यह हौम्योपेथी दवाई है और कभी भी मरीज का परीक्षण किए बिना दवाई नहीं दी जा सकती है। क्योंकि होम्योपैथी में जो भी इलाज होता है वह मरीज में बीमारी के लक्षण के अनुसार पर होता है।

इन दिनों कोरोना के लक्षण में बहुत ज्यादा और तेजी से बदलाव हो रहे हैं। किसी को बिना लक्षण के भी कोरोना हो रहा है। शुरूआत में इसके लक्षण सर्दी, जुकाम, बुखार और आज पेट दर्द उल्टी और दस्त है।

डॉ. दीक्षित ने चर्चा में बताया कि, ‘पोस्ट वायरल करने वाले शख्स से जब यह पूछा जाए कि आप डेटा उपलब्ध करा दीजिए कि यह वो मरीज है जिन्होंने यह दवाई ली और वह ठीक हो गए। वह नहीं बता सकेंगे।’

डॉ. दीक्षित का कहना है कि ‘कैम्फर 1 एम और आरसेनिक एएलबी 30 यह दोनों दवाई कोरोना वायरस से बचाव के लिए बिल्कुल भी कारगर नहीं है’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख