Hanuman Chalisa

केंद्र सरकार ने Covishield की 66 करोड़ खुराक का दिया ऑर्डर

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (23:54 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की 66 करोड़ खुराकों की दिसंबर तक आपूर्ति करने के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को एक खरीद ऑर्डर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खरीद ऑर्डर तब दिया गया जब एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी सितंबर महीने में कोविशील्ड की 20.29 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करने में सक्षम होगी।

पुणे स्थित कंपनी ने कोविशील्ड की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर प्रति महीने 20 करोड़ खुराक से अधिक कर दी है। इस संबंध में एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोवैक्सीन की 28.50 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए जुलाई में भारत बायोटेक को एक ऑर्डर दिया था, लेकिन कंपनी अब तक उनकी आपूर्ति शुरू नहीं कर पाई है।

सूत्र ने बताया कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन की पांच करोड़ खुराकों की आपूर्ति पूरी करने के करीब है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 मार्च को एक ऑर्डर दिया था। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 37.50 करोड़ खुराकों के लिए ऑर्डर दिया था और एसआईआई मध्य सितंबर तक यह आपूर्ति पूरी करने जा रही है।
ALSO READ: Coronavirus बीमारी से कैसे जीतें जंग, पढ़िए 5 मोटिवेशनल क्वोट्स
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को सिंह ने नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को अपने पत्राचार में बताया था कि एसआईआई ने अकेले ही कोविशील्ड की 60 करोड़ से अधिक खुराकों की आपूर्ति की है।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
उन्होंने कहा था कि इन 60 करोड़ खुराकों में जनवरी में 2.1 करोड़, फरवरी में 2.5 करोड़, मार्च में 4.73 करोड़ से अधिक, अप्रैल में 6.25 करोड़ से अधिक, मई में 5.96 करोड़ से अधिक, जून में 9.68 करोड़ से अधिक, जुलाई में 12.37 करोड़ से अधिक और अगस्त में 16.92 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गईं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख