Hanuman Chalisa

मुंबई की आवासीय सोसायटी में टीकाकरण शिविर में धोखाधड़ी का संदेह, पुलिस ने शुरू की जांच

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (17:00 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने उस मामले की जांच शुरू कर दी है जिसमें उपनगर कांदिवली में एक आवासीय सोसायटी ने एक निजी अस्पताल का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हुए उसके सदस्यों के लिए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का आयोजन करने वाले कुछ लोगों द्वारा धोखाधड़ी करने का संदेह जताया है और उसने ऐसी आशंका भी जतायी है कि लोगों को जो टीके लगाए गए वे नकली हो सकते हैं।

ALSO READ: वैक्सीनेशन में लापरवाही, अमेरिका में 899 लोगों को लगाए ‘एक्सपायर’ टीके
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच करेगी। पुलिस उपायुक्त, जोन 11, विशाल ठाकुर ने बताया कि हमने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है। हमने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। हम बस जांच कर रहे हैं।
 
पुलिस को दी शिकायत में हीरानंदनी हैरिटेज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एचएचआरडब्ल्यूए) ने कहा कि आवासीय परिसर में 30 मई को एक टीकाकरण शिविर लगाया गया था लेकिन बाद में यह पाया गया कि को-विन पोर्टल पर उन लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं है जिन्होंने टीका लगवाया था और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों के नाम पर सर्टिफिकेट मिले।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीनेशन से पहली मौत की पुष्‍टि, 68 साल के बुजुर्ग को मार्च में लगा था टीका
शिकायत में कहा गया है कि अगर टीका नकली पाया जाता है तो टीका लगवाने वाले लोगों को चिकित्सा जांच की जरूरत होगी। अत: इस पूरे मामले की जांच करने की तत्काल आवश्यकता है ताकि अन्य जगहों पर भी ऐसी जाली गतिविधियां न हो। उसने शिकायत में कहा कि एचएचआरडब्ल्यूए ने उपनगर अंधेरी में एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल का बिक्री प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले व्यक्ति के जरिए शिविर का आयोजन किया था।



शिविर में एक टीके के लिए 1,260 रुपये लिए गए और 390 लोगों को टीके लगाए गए। उन्हें नानावती अस्पताल, लाइफलाइन अस्पताल और नेस्को कोविड शिविर के नाम पर सर्टिफिकेट दिए गए। नानावती अस्पताल ने एक बयान में कहा था कि उसने ऐसा कोई टीकाकरण शिविर आयोजित नहीं किया। एचएचआरडब्ल्यूए ने कहा कि टीका लगवाने वाले किसी भी व्यक्ति को बुखार या बदन दर्द नहीं हुआ जैसा कि कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के बाद आम तौर पर होता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख