Hanuman Chalisa

Corona virus से डरा चिली, 2 क्रूज जहाज में सवार 1300 लोगों को अलग किया

Webdunia
रविवार, 15 मार्च 2020 (17:40 IST)
सेंटियागो। चिली ने 2 क्रूज जहाजों पर सवार 1300 से अधिक लोगों को पृथक कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह कदम जहाज पर सवार एक ब्रिटिश बुजुर्ग के कोरोना वायरस (Corona virus) से संक्रमित पाए जाने के बाद उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों जहाजों ने चिली के पैटागोनिया स्थित फ्जोरड्स में लंगर डाले हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि राजधानी सेंटियागो से करीब 2400 किलोमीटर दूर दक्षिणी बंदरगाह सेलेटा टॉटेल पर सिल्‍वर एक्सप्लोरर जहाज से 85 वर्षीय व्यक्ति उतरा था और उसमें कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण दिखे थे।

इसके बाद उस व्यक्ति को कॉयहेक शहर के अस्पताल में ले जाकर जांच की गई और वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य मंत्री जेम मनालीच ने बताया, जहाज को कास्त्रो बंदरगाह से दूर पृथक रखा गया है। ब्रिटिश नागरिक की सेहत ठीक है लेकिन वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।

अन्य जहाज अजमारा परसूट में 665 यात्री और करीब 400 चालक दल के सदस्य सवार हैं और हाल में उसने दक्षिण अर्जेंटीना के उशुआइया बंदरगाह से चिली के जल क्षेत्र में प्रवेश किया था। मनालीच ने बताया कि कोरोना वायरस की आशंका के चलते यात्रियों के उतरने पर रोक के बाद जहाज को चाकाबुको बंदरगाह के पास पृथक रखा गया है। उल्लेखनीय है कि चिली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 61 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख