Hanuman Chalisa

भारत में बढ़े Corona के मामले, चीन ने अपने नागरिकों को वापस बुलाने का किया फैसला

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (21:39 IST)
नई दिल्ली। चीन ने भारत में फंसे अपने छात्रों, पर्यटकों और कारोबारियों समेत अन्य नागरिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है, जो यहां कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और अपने घर लौटना चाहते हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

चीनी दूतावास ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर नोटिस लगाया है जिसमें कहा गया है कि जो लोग घर लौटना चाहते हैं, वे विशेष उड़ानों में टिकट बुक कराएं।

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और रोगियों की संख्या करीब 1.40 लाख होने वाली है। ऐसे में चीन ने अपने नागरिकों को यहां से वापस बुलाने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस की शुरुआत दिसंबर में चीन के वुहान शहर से हुई थी। दुनियाभर में इस वायरस से 54 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 3.4 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारत ने फरवरी में वुहान से करीब 700 भारतीयों को निकाला था।

चीनी दूतावास के नोटिस में कहा गया है कि घर वापसी करना चाह रहे लोगों को उड़ान के दौरान तथा चीन में प्रवेश के बाद पृथक-वास एवं महामारी रोकथाम संबंधी सभी नियमों का पालन करना होगा।
मंदारिन भाषा में प्रकाशित नोटिस में कहा गया है कि पिछले 14 दिन में कोरोना वायरस का इलाज कराने वाले या बुखार और खांसी जैसे संक्रमण के लक्षण रखने वालों को विशेष उड़ानों में यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि यात्रा के टिकट और चीन में पृथक-वास में रहने का खर्च नागरिक को उठाना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

अगला लेख