दुनिया इस समय कोरोना महामारी से युद्ध लड़ रही है। चीन पर कोरोनावायरस फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। इस बीच चीन की अमानवीयता की तस्वीरें एक बार फिर सामने आई हैं। चीन ने अपने यहां 'जीरो कोविड पॉलिसी' पर अमल कर रहा है।
इस पॉलिसी के तहत वह कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वह बीमार लोगों को मेटल के बॉक्स में कैद करके रख रहा है।
ऐसे लाखों लोगों को उसने क्वारंटीन शिविरों में भेज दिया है। उसकी इस अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
<
Millions of chinese people are living in covid quarantine camps now!
2022/1/9 pic.twitter.com/wO1cekQhps
— Songpinganq (@songpinganq) January 9, 2022
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चीन की अमानवीय हरकतों वाले कुछ वीडियो से पता चलता है कि उसने लाखों लोगों को क्वारंटीन शिविरों में रखा हुआ है। कई संक्रमित मरीजों को मेटल बॉक्सों में कैद कर दिया गया है।
सोशल मीडिया में चीन के वीडियो वायरल से पता चलता है कि सख्त पाबंदियों के नाम पर वहां नागरिकों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है। यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी मेटल के बॉक्सों में रखा जा रहा है। कोविड संक्रमित होने पर इन बॉक्सों में दो सप्ताह के लिए कैद कर दिया जाता है। इनमें लकड़ी के पलंग और टॉयलेट बनाए गए हैं। अगले महीने चीन विंटर ओलिंपिक करने वाला है। यह देखते हुए उसने सख्तियां और बढ़ा दी हैं।
Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्या है उनका बंगला कनेक्शन
UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे