Hanuman Chalisa

अमेरिकी NSA का बड़ा बयान, 20 साल के भीतर चीन से 5 महामारियां

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2020 (09:09 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि बीते 20 साल में चीन से 5 महामारियां आई है और इसे किसी न किसी बिंदू पर तो रोकना ही होगा। उन्होंने दुनियाभर में 2,50,000 लोगों की जान लेने वाली महामारी कोरोना वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया।
 
ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीन की सरकार से कहेंगे कि हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे, फिर चाहे ये पशु बाजारों से निकल रही हो या फिर प्रयोगशालाओं से।
 
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि यह (कोरोना वायरस महामारी) वुहान से निकली है और परिस्थितिजन्य सबूत हैं जो बताते हैं कि यह किसी प्रयोगशाला या पशु बाजार से निकली है।
 
एनएसए ने कहा कि बीते 20 साल में चीन से पांच महामारी निकली। सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और अब कोविड-19। जन स्वास्थ्य के ऐसे भयावह हालात के साथ दुनिया आखिर कैसे रह सकती है जिसकी शुरुआत चीन से हुई और फिर यह पूरी दुनिया में फैल गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि चीन से निकली पांचवी महामारी कौन सी है।
 
ओ ब्रायन ने कहा कि इसे कहीं न कहीं तो रोकना होगा। हमने चीन को मदद के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने का प्रस्ताव दिया था जो उन्होंने अस्वीकार कर दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख