Hanuman Chalisa

चीन ने Corona मामले में ऑस्ट्रेलिया को बताया दगाबाज

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (21:01 IST)
कैनबरा। चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के मामले में जांच की ऑस्ट्रेलिया की मांग की तुलना शेक्सपीयर के एक नाटक में रोमन तानाशाह जूलियस सीजर के साथ की गई दगाबाजी से की और इसे अमेरिका के फायदे के लिए उठाई गई मांग बताया।

ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास के मिशन उप प्रमुख और दूसरे नंबर के अधिकारी वांग शिनिंग ने कोरोनावायरस महामारी की उत्पत्ति और इस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं के मामले में स्वतंत्र जांच की ऑस्ट्रेलिया की मांग पर राष्ट्रीय प्रेस क्लब में बात की।

ऑस्ट्रेलिया की इस मांग को द्विपक्षीय संबंधों में बड़ी दरार के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है जहां चीन की सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों के फोन उठाने बंद कर दिए हैं तथा ऑस्ट्रेलिया से बीफ समेत अन्य उत्पादों के निर्यात में अवरोध उत्पन्न हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे समय में यह मांग की है जब अमेरिका महामारी को रोक पाने में नाकाम रहने के लिए लंबे समय से चीन को जिम्मेदार ठहराता आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया की इस मांग का हवाला देते हुए वांग ने शेक्सपीयर के मशहूर नाटक ‘जूलियस सीजर’ के एक दृश्य का उल्लेख किया जिसमें तानाशाह सीजर को पता चलता है कि उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे लोगों में उसका दोस्त मार्कस जूनियस ब्रूटस भी है।

वांग ने कहा, यह मामला भी जूलियस सीजर के अंतिम दिनों की तरह ही है जब उसे ब्रूटस अपनी ओर आता दिखता है और वह कहता है : और तुम, ब्रूटस?।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख