Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, Corona पर अमेरिका के साथ डेटा साझा करेगा चीन

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (12:13 IST)
वॉशिंगटन। चीन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से संबंधित अपना डेटा अमेरिका के साथ साझा करेगा और देश को बीजिंग के अनुभव से सबक लेने में मदद करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ शुक्रवार को हुई 1 घंटे की बातचीत के बाद आज शनिवार को यह बात कही।
ALSO READ: Corona से जंग, अमेरिका ने की 64 देशों की मदद, भारत को भी दिए 29 लाख डॉलर
ट्रंप द्वारा कोरोना वायरस को 'चीनी वायरस' कहे जाने और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो द्वारा चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पर अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवनशैली को 'अत्यधिक खतरे' में डालने का आरोप लगाने के बाद से बीजिंग काफी गुस्से में था।
 
लेकिन कई दिनों तक चले इस वाकयुद्ध के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को फोन पर शी से बात की।  वैश्विक महामारी के अगले केंद्र के तौर पर अमेरिका के उभरने के साथ ही शी ने ट्रंप को कोरोना वायरस से लड़ने में चीन की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि संक्रामक रोग कोई कोई सीमा या नस्ल नहीं जानते।
ALSO READ: अमेरिका में Corona के मामले 100,000 के पार, 2 हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज
ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि हमने इस बारे में (कोरोना वायरस पर) बात की, क्योंकि उनके यहां यह बहुत पहले आया इसलिए उनके पास अतिरिक्त अनुभव है और उन्होंने कुछ अद्भुत नियम विकसित किए हैं और वह सारी सूचना यहां आ रही है। इसमें से बहुत-सी जानकारी पहले ही आ चुकी है। हम इसे डेटा कहते हैं और हम चीन के अनुभव से बहुत कुछ सीखने वाले हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि उनकी शी के साथ लगभग 1 घंटे बातचीत हुई, जो मुख्यत: तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पर केंद्रित थी।  फोन पर हुई बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने जीवन और आजीविका बचाने में सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने और वैश्विक स्वास्थ्य एवं समृद्धि को बहाल करने की दिशा में साथ काम करने पर सहमति जताई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख