suvichar

गुजरात में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने की इकाई में 2 समूहों में झड़प, चलीं गोलियां

Webdunia
बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (08:12 IST)
भुज (गुजरात)। गुजरात में कच्छ जिले के एक संयंत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर भराने के लिए एकत्र 2 समूहों के बीच झड़प के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से जमीन में 3 गोलियां चलाईं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भचाऊ नगर के निकट मोटा चिराई गांव में ऑक्सीजन भरने के एक संयंत्र के रास्ते को बाधित कर रहे एक वाहन को लेकर कुछ लोग सोमवार रात नाराज हो गए और उनकी वहां इंतजार कर रहे लोगों के एक अन्य समूह से झड़प हो गई।

ALSO READ: Corona संकट के बीच PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, ऑक्सीजन की स्थिति पर भी हुई चर्चा
 
भचाऊ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान राजभा जडेजा नाम के एक आदमी ने एक पिस्तौल निकाली और लोगों को डराने के लिए जमीन में 3 गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख