suvichar

सीएम केजरीवाल ने उद्योगपतियों को पत्र लिखकर कोविड से मुकाबले में मांगी मदद

Webdunia
सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (12:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारत के सबसे प्रमुख उद्योगपतियों को पत्र लिखकर देश में भयावह कोविड-19 का मुकाबला करने में उनकी मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि यदि प्रमुख उद्योगपति, ऑक्सीजन का उपयोग या उत्पादन करने में शामिल हैं और क्रायोजेनिक टैंकरों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद कर सकते हैं तो इस समय दिल्ली की मदद करने के लिए वे उनका आभारी रहेंगे। उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोविड मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण हमारी आवश्यकताओं से काफी कम ऑक्सीजन मिल पा रही है। सीएम ने इसे एसओएस के रूप में लेने का अनुरोध किया है।

ALSO READ: मायावती बोलीं, कोरोना पीड़ितों के लिए सरकार के प्रयास जमीनी हकीकत में भी लागू हों
 
सीएम ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता है और दिल्ली को मौजूदा समय में ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आगे लिखा है कि केंद्र सरकार इस संबंध में दिल्ली की मदद कर रही है, लेकिन कोरोना के प्रसार की तीव्रता इतनी गंभीर है कि इसकी मात्रा अपर्याप्त साबित हो रही है।
 
केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि जैसा कि आप जानते हैं कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है। दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता है। पिछले कुछ दिनों में कोविड मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है। दिल्ली में ऑक्सीजन की दैनिक आपूर्ति हमारी आवश्यकताओं से कम है।

ALSO READ: सेवा की अनूठी मिसाल, पुणे की 'स्कॉटिश लड़की' पहुंचा रही है कोरोना योद्धाओं को नि:शुल्क टिफिन

 
केजरीवाल ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार भी इस संबंध में हमारी मदद कर रही है, हालांकि कोविड के प्रसार की तीव्रता इतनी गंभीर है कि यह अपर्याप्त साबित हो रहा है। पत्र में आगे लिखा है कि मैं समझता हूं कि आपका संगठन या तो ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है या उत्पादन करता है या फिर किसी से लेता है। यदि आप हमें इस समय क्रायोजेनिक टैंकरों के साथ-साथ ऑक्सीजन का कोई भी स्टॉक प्रदान कर सकते हैं तो मैं इसके लिए आपका आभारी रहूंगा। हम किसी अन्य देश से क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकरों के आयात में किसी भी मदद का स्वागत करेंगे। कृपया इसे एसओएस समझें। मैं आपके सहयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से आभारी रहूंगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, हमलों की बड़ी लहर आने की चेतावनी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

अगला लेख