Hanuman Chalisa

दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म, सीएम केजरीवाल की मोदी सरकार से अपील

Webdunia
शनिवार, 22 मई 2021 (14:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टीके का भंडार खत्म होने के कारण 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें 2.5 करोड़ टीकों की आवश्यकता है लेकिन मई में 16 लाख टीके ही मिलें और जून में 8 लाख टीके मिलेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हमें दिल्ली की पूरी आबादी को टीका लगाने के लिए एक महीने में 80 लाख कोविड-19 रोधी टीकों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने जरूरत से अधिक टीकों का भंडार कर रखा है, केंद्र को उनसे भारत को टीके देने का अनुरोध करना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी कंपनियों को भारत में टीकों के उत्पादन की अनुमति देनी चाहिए। केंद्र को 24 घंटे के भीतर विदेशों से कोविड-19 टीके खरीदने चाहिए और राज्यों को इन्हें वितरित करना चाहिए।

केंद्र को सभी कंपनियों को टीके बनाने का आदेश देना चाहिए क्योंकि भारत बायोटेक अन्य कंपनियों के साथ कोवैक्सीन का फॉर्मूला साझा करने पर राजी हो गया है।

केजरीवाल ने कहा कि विदेशों में बने टीकों का भारत में इस्तेमाल किया जाना चाहिए और केंद्र को राज्यों की तरफ से टीके खरीदने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को भारत में टीकों के उत्पादन की अनुमति दी जानी चाहिए और केंद्र को ऐसे देशों से टीके लेने की कोशिश करनी चाहिए जिनके पास जरूरत से ज्यादा खुराक हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख