मध्यप्रदेश में Lockdown हटाने के पक्ष में नहीं CM शिवराज, PM मोदी से जताई मंशा

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (20:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शनिवार को आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वह मध्यप्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वर्तमान में कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के संकट को देखते हुए उनके लिए लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री चौहान के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा, आज हम प्रदेश में लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं हैं। इसे अभी नहीं हटाया जाना चाहिए। लोगों का जीवन अधिक महत्वपूर्ण है और इसे बचाने के लिए लॉकडाउन जरुरी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने अपने विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताए। प्रधानमंत्री कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के मुद्दे पर प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए विचार-विमर्श कर रहे थे।

मध्यप्रदेश में कोराना वायरस मरीजों की संख्या शुक्रवार रात तक बढ़कर 470 पर पहुंची गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 40 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जिनमें से सबसे अधिक 30 मौतें कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इन्दौर में हुई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख