Corona virus : 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अलर्ट पर सरकार, मुख्यमंत्री रात 8 बजे प्रदेश को करेंगे संबोधित

विकास सिंह
बुधवार, 25 मार्च 2020 (12:50 IST)
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) के लगातार बढ़ते मामलों ने अब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक साथ इंदौर संभाग में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी कमान अपने हाथों में ले ही है। कोरोना महामारी को लेकर राज्य के हालातों की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कमिश्नरों, आईजी, कलेक्टर,एसपी और सीएमएचओ से बात करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की दिशा में सरकार के प्रयासों और जनता को जागरूक करने के लिए आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।

लोगों से मुख्यमंत्री की अपील : वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से  अपील की वह पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के आव्हान को सफल बनाए। सीएम शिवराज ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि 21 दिनों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जवाबदारी सरकार की है। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जै दूध,फल,सब्जी,किराना,दवाईयां आदि की दुकानें यथावत् खुलेंगी और सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से अपील की है कि वह भी अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी को रोकने के लिए एक साथ मिलकर सामने आए।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के बाद प्रदेश के समस्त पटवारियों ने अपने मार्च महीने का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एलान किया है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का  वेतन देने का पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: गुजरात के कच्छ में फिर आया भूकंप, 7 मिनट में 2 झटके महसूस किए गए

18+ आयु वालों का नहीं बनेगा Aadhar card, असम के CM हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है कारण

CM पर हमले के 1 दिन बाद बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण की नीति टिकाऊ हो : मुख्यमंत्री मोहन यादव

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच मॉस्को में पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

अगला लेख