Hanuman Chalisa

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कंटेनमेंट एरिया में सभी का कोरोना टेस्ट हो

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (14:58 IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि प्रयास किए जाने चाहिए कि निषिद्ध क्षेत्रों में सभी लोगों की कोविड जांच हो, तभी ऐसे क्षेत्र बनाने का उद्देश्य पूरा होगा।
 
उन्होंने घरों में क्वारंटाइन में रहने वाले कोविड-19 मरीजों से नियमित संवाद के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश भी दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग) के कार्य में तेजी लाने पर बल देते हुये कहा कि इसके माध्यम से बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कानपुर नगर, लखनऊ तथा वाराणसी के कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा लखनऊ के कैंसर संस्थान में कोविड चिकित्सालय स्थापित किए जाएं।
 
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक जनपद में एल-2 कोविड चिकित्सालयों में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
 
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जनपदों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि संबंधी अन्य सामग्री की भी सुचारु व्यवस्था कायम रखी जाए।
 
उन्होंने पिछले दिन कुछ क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के प्रकरण की जांच एसटीएफ से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

Europe heatwave : यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख